Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

10 ओवर में ही भारत ने जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा; न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धोया

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।

25 Jan 2026

10 ओवर में ही भारत ने जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा; न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धोया

भारत ने रविवार को तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एकतराफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 2 विकेट खोकर 10वें ओवर में ही 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके। उन्हें मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड किया। ईशान किशन 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। भारत ने 10वें ओवर में ही 154 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता।

न्यूजीलैंड ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा। कॉनवे दो गेंद में एक रन ही बना सके। हर्षित राणा ने कॉनवे को 5वीं बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। हार्दिक पांड्या ने रविंन रविंद्र को पवेलियन भेजा। रविंद्र 5 गेंद में 4 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। साइफर्ट ने 11 गेंद में 12 रन बनाए।

मार्क चैपमन 23 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। फिलिप्स और चैपमन के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। डेरिल मिचेल 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 48 रन बनाए। जैमीसन तीन और हेनरी एक रन ही बना सके। जैकब डफी ने 4 और सोढ़ी ने दो रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, रवि बिश्नोई-हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


10 ओवर में ही भारत ने जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा; न्यूजील
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट चटकाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News